क्या ऑयली स्किन पर ग्लो नहीं है? तो ट्राई करें ये 9 effective होममेड फेस पैक

Homemade Face Pack for Oily Skin for Glow:ऑयली स्किन (Oily skin) एक आम समस्या है, जिससे निपटने के लिए सही त्वचा देखभाल (skincare) रूटीन का होना ज़रूरी है। बाज़ार में कई तरह के skin care products मौजूद हैं, लेकिन घर पर बने फेस पैक (homemade face pack) न केवल असरदार होते हैं, बल्कि नेचुरल भी होते हैं और आपकी त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए निखार देते हैं। इस लेख में, हम ऑयली स्किन के लिए होममेड फेस पैक (homemade face pack for oily skin) बनाने के सबसे आसान और प्रभावी तरीकों पर चर्चा करेंगे, जो आपको ग्लोइंग स्किन (glowing skin) पाने में मदद करेंगे।

Homemade face pack for glowing skin for oily skin

स्किन केयर में, ऑयली स्किन के लिए फेस पैक बनाते हुए सही सामग्री का चुनाव करना महत्वपूर्ण है। वैसे ऑयली स्किन के लिए होममेड फेस पैक बनाना बहुत आसान है। यहाँ कुछ सरल तरीके दिए गए हैं:तो चलिए जानते हैं ऑयली स्किन के लिए (oily skin ke liye face pack) फेस पैक कैसे बना सकते हैं।

2.ऑयली स्किन के लिए होममेड फेस पैक बनाने के आसान तरीके

ऑयली स्किन के लिए होममेड फेस पैक बनाना बहुत आसान है। यहाँ कुछ सरल तरीके दिए गए हैं:

1.मुल्तानी मिट्टी और दही का फेस पैक

1 20251120 213454 0000 क्या ऑयली स्किन पर ग्लो नहीं है? तो ट्राई करें ये 9 effective होममेड फेस पैक

एक कटोरी में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी (Multani mitti) लेकर एक चम्मच दही और गुलाब जल के साथ स्मूथ पेस्ट बनाएं और चेहरे पर समान रूप से लगाए 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो ले, और मोइश्चराइजर लगाएं।

इस फेस मास्क(face mask) में मौजूद मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोखकर पोर्स को क्लीन करती है।

और दही (curd) में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इस होममेड फेस पैक के इस्तेमाल से oily skin पर तुरंत ग्लो आता है और चेहरे पर चमक लाता है, इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार तक कर सकते हैं।

2.नींबू और शहद का फेस पैक

1 20251120 214413 0000 क्या ऑयली स्किन पर ग्लो नहीं है? तो ट्राई करें ये 9 effective होममेड फेस पैक

नींबू (lemon ) और शहद (Honey) का फेस मास्क बनाने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1/2 चम्मच नींबू का रस, 1/2 चम्मच शहद और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर समान रूप से लगाए, 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगाएं।

इस फेस पैक में मौजूद नींबू का रस (Lemon juice) त्वचा को ब्लीच करता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है, और शहद (Honey): शहद त्वचा को मॉइस्चराइज़ कर उसमें चमक लाता है।

बारिश में खो गई है चेहरे की रौनक! तो ट्राई करें ये होममेड स्क्रब, लौट आएगी चेहरे की चमक

3.एलोवेरा और चंदन का फेस पैक

1 20251120 211340 0000 क्या ऑयली स्किन पर ग्लो नहीं है? तो ट्राई करें ये 9 effective होममेड फेस पैक

एलोवेरा (Aloe vera gel) और चंदन (Sandalwood Powder) का होममेड फेस मास्क लगाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं चेहरे पर समान रूप से लगाए 15-20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो ले, और मोइश्चराइजर लगाएं।

इस फेस पैक को सप्ताह में तीन बार तक लगा सकते हैं।

4.बेसन और गुलाबजल का फेस पैक

1 20251120 204758 0000 क्या ऑयली स्किन पर ग्लो नहीं है? तो ट्राई करें ये 9 effective होममेड फेस पैक

बेसन और गुलाब जल (Rosewater) diy फेस मास्क बनाने के लिए दो चम्मच बेसन को लेकर गुलाब जल के साथ स्मूथ पेस्ट बनाए, और चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो ले, और मोइश्चराइजर लगाएं।

इस diy फेस मास्क में मौजूद बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और गुलाब जल त्वचा को ठंडक प्रदान करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है। इस फेस मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार तक कर सकते हैं।

5.बेसन और दही का फेस पैक

1 20251120 204414 0000 क्या ऑयली स्किन पर ग्लो नहीं है? तो ट्राई करें ये 9 effective होममेड फेस पैक

इस घरेलू (homemade ) फेस मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं, चेहरे और गर्दन पर लगाएं ,20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो ले, और मोइश्चराइजर लगाएं।

इस फेस पैक में मौजूद बेसन त्वचा से तेल रिमूव करता है और दही dead skin हटाता है। इस फेस पैक को सप्ताह में दो बार लगा सकते हैं।

6.खीरेऔर दही का फेस पैक

1 20251120 205024 0000 क्या ऑयली स्किन पर ग्लो नहीं है? तो ट्राई करें ये 9 effective होममेड फेस पैक

इस घरेलू फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच खीरे के रस को दही के साथ अच्छी तरह मिक्स करें, चेहरे और गर्दन पर लगाएं 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो ले और मॉइश्चराइजर लगाएं।

खीरे का रस त्वचा को हाइड्रेट और शांत करता है, और दही डेड स्किन रिमूव करता है। इस फेस पैक को रोज लगा सकते हो।

7. टमाटर और नींबू का फेस पैक

1 20251120 211034 0000 क्या ऑयली स्किन पर ग्लो नहीं है? तो ट्राई करें ये 9 effective होममेड फेस पैक

टमाटर और नींबू के फेस मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच टमाटर के रस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाए,चेहरे और गर्दन पर लगाएं ,10 मिनट बाद नार्मल पानी से धो ले, और मोइश्चराइजर लगाएं।

टमाटर और नींबू दोनों ही प्राकृतिक क्लींजर है, साथ ही त्वचा को ब्लीच करते हैं और ये त्वचा से एक्सेस ऑयल को रिमूव कर त्वचा को चमकदार बनाते हैं।

हफ्ते में 2 बार मुल्तानी मिट्टी और कॉफी फेस पैक लगाएं,चेहरा चमकेगा दिखेगा फेशियल सा निखार

8.पपीता और खीरे का फेस पैक

1 20251120 205424 0000 क्या ऑयली स्किन पर ग्लो नहीं है? तो ट्राई करें ये 9 effective होममेड फेस पैक

पपीता और खीरे का फेस पैक बनाने के लिए एक पके हुए पपीते का छोटा टुकड़ा लेकर मैश करें और उसमें दो चम्मच खीरे का रस मिला कर समान रूप से चेहरे पर लगाएं 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें और मोइश्चराइजर लगाएं

यह फेस पर ऑयली स्किन के लिए बेस्ट है क्योंकि पपीता स्किन डेड स्किन को रिमूव करता है पोर्स को ओपन करता है खीरा त्वचा को ठंडक देता है, इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो से तीन बार तक कर सकते हैं।

9.ओटमील और शहद पैक

1 20251120 210819 0000 क्या ऑयली स्किन पर ग्लो नहीं है? तो ट्राई करें ये 9 effective होममेड फेस पैक

ओटमील और शहद फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच पिसे हुए ओटमील में एक चम्मच शहद और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं चेहरे पर लगाएं 15-20 मिनट बाद स्क्रब करते हुए गुनगुने पानी से वॉश कर ले और मोइश्चराइजर लगाएं।

ओटमील त्वचा एक्सफोलिएट करता है और एक्सेस तेल को सोखता है और शहद को हाइड्रेट करता है।

Conclusion;

ऑयली स्किन के लिए होममेड फेस पैक (homemade face pack for oily skin for glow) एक प्रभावी और प्राकृतिक तरीका है ग्लोइंग त्वचा (glowing skin) पाने का। ऊपर दिए गए तरीकों का पालन करके, आप अपनी त्वचा को स्वस्थ, चमकदार और समस्या-मुक्त बना सकते हैं। नियमित रूप से फेस पैक का उपयोग करें और सही त्वचा की देखभाल (skincare) रूटीन का पालन करें,और अगर किसी सामग्री से एलर्जी हो तो उसका इस्तेमाल न करें,धन्यवाद।

Leave a Comment