आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हटाने के लिए 11 घरेलू उपाय इस्तेमाल करें और फर्क देखें

आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय:आजकल की रफ्तार से भरी जिंदगी में हरेक कम से कम समय में अधिक सफलता चाहता है।

और इसके लिए मोबाइल, कंप्यूटर पर ही अपना अधिक समय बिताता है और लगातार 8-10 घन्टें कम्प्यूटर  स्क्रीन पर काम करने के कारण आंखों के आसपास की नसे कमजोर होने लगती है और स्किन ढीली पड़ने लगती हैं।

ankho ke niche dark circle hatane ke gharelu upay

डार्क सर्कल क्या होते हैं? किस कारण होते हैं।और इन्हें कैसे ठीक कर सकते हैं?

आज मैं आपको dark circles hatane ke upay और काले घेरों को रोकने और प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल्स हटाने के लिए क्या करें? इस के बारे मे जानेंगे।

जिन्हें आप घर  पर ही रसोई में मौजूद सामान के साथ कर सकते है। और डार्क सर्कल से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते है।

डार्क सर्कल क्या है – What is dark circle

डार्क सर्कल कोई बीमारी नहीं है कईं बार किसी कारण से आखों के नीचे की स्किन काली पड जाती हैं। इन्हे ही काले घेरे (dark circle) कहते है।

डार्क सर्कल महिलाओं और पुरुषों दोनों मे ही होते हैं परन्तु यह ज्यादातर महिलाओं में होते है। आप dark circles hatane ke gharelu upay से काले घेरे ठीक कर सकते है।

डार्क सर्कल क्यों होते है- What deficiency causes dark circle

अब सवाल यह उठता है कि डार्क सर्कल क्यों होता है? तो काले घेरे होने के बहुत से कारण हो सकते हैं।

अगर आंखों के काले घेरों को जड़ से हटाने का सही कारण का पता चल जाएं तो 1 ही रात में काले घेरे हटा सकते हैं। 

इसके लिए घर में मौजूद चीजों द्वारा घरेलू उपाय से dark circles कम कर सकते हैं।

आंखो के नीचे डार्क सर्कल्स होने के कारण

तो चलिये जानते है। कि डार्क सर्कल क्यों होते है? क्या कारण है?

1.थकान

थकान एक डार्क सर्कल होने का बहुत बड़ा कारण है। थकान के कारण हम सब बीमार और old age लग सकते है।

कम सोने के कारण आंखो के नीचे की स्किन फूली हुई लगती है।

और इस फूली हुई स्कीन की छाया से हमे डार्क सर्कल होने का भ्रम मात्र होता है। 

दरअसल ये फूली हुई पलकों की छाया भर होती है।

2.तनाव

तनाव के कारण भी डार्क सर्कल हो सकते हैं। तनाव के कारण रात भर सो नहीं पाते। और कम नींद के कारण डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है।

3.आनुवंशिकता

कई बार अनुवांशिकता के कारण भी काले घेरों (डार्क सर्कल) की  समस्या उत्पन्न हो जाती है।

इसे आसानी से खत्म नहीं किया जा सकता।केवल छुपाया जा सकता है।इसके लिए आप कंसीलर का प्रयोग कर सकते हैं।

4.एलर्जी

एलर्जी के कारण भी डार्क सर्कल हो जाते हैं।

एलर्जी के कारण आंखों मे खुजली जैसी समस्या होती हैं। हम आंखों को जोर मसल लेते है।

जिसके कारण आंखों के नीचे की स्किन की नसे टुट जाती है। जिससे आंखो  के नीचे की स्किन ढीली हो जाती हैं।

जिस कारण आंखो के नीचे डार्क सर्कल आ जाते है।

5.तेज धूप

तेज धूप में बिना प्रोटेक्शन के बाहर जाने से भी डार्क सर्कल की समस्या हो सकती है 

6.मोबाइल और टीवी

आजकल हर कोई टीवी और मोबाइल पर अधिक समय बिताता है।

इस कारण से आंखे थक जाती है और आँखो के आसपास की स्किन की नसे फ़ेल जाती है। इसी वजह से आंखो के नीचे की स्किन का कलर डार्क दिखाई देता है I

7.पतली चमड़ी

आंखो के नीचे की स्कीन बहुत पतली होती हैं।जिसके कारण गहरे कलर की नसे उभर कर दिखाई देती है।

जो आंखो के नीचे डार्क सर्कल की तरह दिखाई देती हैं

8.पानी की कमी

जब हम पानी कम पीते हैं तो आंखो के नीचे की स्किन रफ सुखी हो जाती हैं।

कयोंकि आंखो के नीचे की स्किन में तेल ग्रन्थियां और स्किन पोर्स नही होते।

त्वचा हड्डियों के बहुत नजदीक होती हैं पानी की कमी के कारण आंखों के नीचे की त्वचा  रूखी और बेजान  हो जाती है।

जिससे  डार्क सर्कल्स की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

Glowing skin आपका सपना है तो जरूर ट्राई करें,ये 8 home remedies और फर्क देखें

ankho ke niche dark circles hatane ke gharelu nuskhe 

डार्क सर्कल  कोई बीमारी नहीं है इसके लिए डाक्टर के पास जाने  कोई  जरूरत नहीं है। 

बस इन्हे कारण पहचान कर dark circles hatane ke upay द्वारा  घर पर ही आसानी से ठीक किया जा सकता है।

थोड़ा लाइफस्टाइल  बदल कर और कुछ घरेलू उपाय करके काले घेरों से छुटकारा पाया जा सकता है।

1.खीरा

खीरे में लगभग 94% पानी और 6%फाइवर होता है।

यह शरीर में पानी की कमी पूर्ति के अलावा एक अच्छा स्किन टोनर भी है।

अक्सर हमने देखा है कि खीरे की स्लाइड को आंखो पर रखा जाता है।

यह केवल फैशन के लिए नहीं रखी जाती, इससे आंखो के नीचे के काले घेरे (dark circle ) ठीक होते हैं।

इसके लिए खीरे की स्लाइड को ठण्डा होने के लिये कुछ समय तक फ्रीज में रखा जाता है।

फिर ठण्डी स्लाइड को 10 मिनट के लिए आँखो पर रखते हैं। 

फिर साफ पानी से आखों को लें  धो लेते है। 

इसका प्रयोग लगातार करने से डार्क सर्कल खत्म हो जाते हैं।

2.टमाटर

टमाटर में त्वचा को ब्लीच करने का गुण होता है।

यह स्कीन को मुलायम करता है। टमाटर से यह डार्क सर्कल भी रिमूव होते है।

इसके लिए एक टमाटर के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलायें।

आंखो के नीचे की त्वचा पर लगायें और 10 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

ऐसा  रोजाना करने से डार्क सर्कल खत्म हो जाते हैं।

3.गुलाब जल

गुलाब जल से भी काली आंखों को ठीक किया जा सकता है।

गुलाब जल आंखो को फ्रैश रखता है।

इसके लिए  रूई को गुलाब जल में भिगो कर आंखो  पर रखे और 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

ऐसा लगातार करने से डार्क सर्कल खत्म हो जाते हैं।

4.ठण्डा दुध

ठण्डा दुध से भी डार्क सर्कल रिमूव होते है। 

इसके लिए रूई को ठण्डे  दुध में भिगो कर आंखो पर रखते हैं।

10 मिनट बाद साफ पानी से धो लेते है।

याद रहे डार्क सर्कल पूरी तरह से रूई से ढके हुए  होने चाहिए।

ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से डार्क सर्कल खत्म हो जाते हैं।

5.कोल्ड कंप्रेस 

कोल्ड  कंप्रेस डार्क  सर्कल कम करने के लिए उत्तम उपाय है।

इसके लिए बर्फ या फ्रोजन मटर ले और कपड़े या टीसू में लपेट कर डार्क सर्कल पर हल्के हाथों से सेक करे।

इसके अलावा ठंडे चम्मच का प्रयोग भी कर सकते हैं।

चम्मच को फ्रिज मे रखे और फिर डार्क सर्कल पर सैक करे।

ऐसा कुछ दिनों तक करने से डार्क सर्कल खत्म होते है।

6.योग और ध्यान

जब बात शरीर की हो तब हमारा ध्यान  योग की ओर आवश्य  जाता है।

योग करने से शरीर का रक्त संचार बढता है और ध्यान से मन शांत होता है।

एकाग्रता बढती है जिससे स्किन ग्लो करती हैं।धीरे-धीरे काले घेरे भी लाइट होने लगते है।

7.आलू का रस

आलू का रस डार्क सर्कल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

इसके लिए आलू को कदुकस रस निकाले और रूई की सहायता से डार्क सर्कल पर लगायें।

10 मिनट बाद साफ पानी से धो लें ऐसा करने से कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल खत्म हो जाते हैं।

8.संतरे के छिलके

संतरे के छिलके भी डार्क सर्कल कम करने के काम आते है।

इसके लिए संतरे के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लें।

इसे गुलाब जल के साथ मिला कर पेस्ट बनाएं और डार्क सर्कल पर लगायें।

15 मिनट बाद साफ पानी से धो ले।

ऐसा कुछ समय तक लगातार करने से डार्क सर्कल कम हो जाते है।

9.बादाम का तेल

बादाम का तेल डार्क सर्कल कम करने के लिए उपयोगी है।

इसके लिए रात को सोने से पहले बादाम के तेल की कुछ बूंदे ले।और डार्क सर्कल पर हलके हाथों से मसाज करें।

ऐसा रोज करने से धीरे धीरे डार्क सर्कल कम हो जाते है।

10.टी बैग

टी बैग्स भी आंखो के डार्क सर्कल कम करने में मदद करते है।

इसके लिए टी बैग को पानी में भिगो कर फ्रिज में रखे।

अब इन ठन्डे टी बैग्स को आंखों पर रखे और 15 मिनट बाद साफ पानी से धो ले।

ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से डार्क सर्कल कम हो जाते हैं।

11.लाइफस्टाइल

आजकल हर कोई अपनी लाइफ में इस कदर व्यस्थ है।

ना तो समय पर खाना  खाते हैं और ना समय  पर सोते हैं।

इस कारण नींद  पूरी नहीं हो पाती।

जिससे आंखो के नीचे डार्क सर्कल आ जाते हैं।

इसके लिए अपना लाइफस्टाइल बदल कर और ब्यूटी  स्लिप अर्थात अच्छी नींद ले कर भी डार्क सर्कल खत्म कर सकते हैं।

Conclusion

उम्मीद करती हूं कि आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय आपके लिए उपयोगी साबित हुए हैं।

अगर आपको मेरी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो प्लीज़ इसे आगे शेयर करें और अगर कुछ पुछना हो तो comment करें, धन्यवाद।

Leave a Comment